फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government targeted at Gen-Z mega-gathering over education, scholarships, and employment.

Gorakhpur News: पढ़ाई, छात्रवृत्ति और रोजगार को लेकर जेन-जी महाजुटान में सरकार पर हमला

Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Government targeted at Gen-Z mega-gathering over education, scholarships, and employment.
गोरखपुर। गोकुल अतिथि भवन में सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएशन (आईसा) की ओर से जेन-जी महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि कहा कि आइसा अब छात्रवृत्ति, छात्रावास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सड़क पर उतरकर सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुनने के बजाय लाठी भांजना आता है। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार देने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतों को संगठन के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा और इनके समाधान के लिए शहरों और विश्वविद्यालयों में अभियान चलाया जाएगा। बोरा ने कहा कि शिक्षा का खर्च बढ़ रहा है लेकिन छात्रों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। रोजगार का संकट भी युवाओं की बड़ी चिंता है। नेहा बोरा ने सरकार पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed