{"_id":"60f32f2a8ebc3e69061b57d3","slug":"government-summoned-report-vaccination-in-schools-gorakhpur-city-news-gkp402247166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने तलब की स्कूलों में हुए टीकाकरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने तलब की स्कूलों में हुए टीकाकरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

गोरखपुर। बेसिक स्कूलों, सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के टीकाकरण की रिपोर्ट शासन स्तर से तलब की गई है। ये रिपोर्ट केंद्र सरकार को प्रेषित की जाएगी। शासन स्तर से जानकारी के लिए एक प्रारूप भी सभी बीएसए और डीआईओएस को प्रेषित किया गया है। जिस पर कुल टीकाकरण की संख्या, पहला डोज, दूसरा डोज व टीका न लगवाने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सूचना उपलब्ध करानी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पूर्व में शासनादेश जारी कर समस्त शिक्षकों और शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में शिविरों का आयोजन कर शिक्षकों और कर्मचारियों का टीकाकरण कराया गया। डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि स्कूलों से टीका लगवा चुके शिक्षकों की सूचनाएं मांगी गईं हैं। ताकि उसे एकत्र कर तय प्रारूप के जरिये शासन के भेजी जा सके।