फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   government started register online or offline for job by seva mitra application in gorakhpur

हर घर को रोजगार दिलाएगा ये खास एप, ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण

Mon, 01 Jun 2020 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jun 2020 06:52 PM IST
सार

  • प्रवासी मजदूरों और स्किल्ड बेरोजगारों को नौकरी दिलाने वाली पहल का पंजीकरण शुरू
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर करा सकते हैं ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
government started register online or offline for job by seva mitra application in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

कोरोना महामारी के संकटकाल में परदेश छोड़कर घर आने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों और स्किल्ड बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनूठी मुहिम शुरू की है। इन को उनके हुनर के मुताबिक काम दिलाने के लिए ‘सेवा मित्र’ एप की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति बढ़ई, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, पुताई समेत 61 प्रकार के हुनरमंदों का कार्य करने वाले को जरूरत के अनुसार काम पर बुला सकता है। इसमें हर जिले के क्षेत्रवार कुशल श्रमिकों का ब्योरा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों या स्किल्ड युवाओं को घर बैठे रोजगार हासिल करने के लिए इस एप पर पंजीकरण कराना होगा। इसकी प्रक्रिया क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए (sewayojan.up.nic.in) पर लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करेगा काम

अगर किसी को प्लंबर की जरूरत है तो वह मोबाइल एप पर जिला और अपने ब्लाक का नाम लिखेगा उसके सामने पूरी सूची होगी। तत्काल व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना कार्य करा सकेगा। अभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे प्रवासी श्रमिक जो काम के इच्छुक हैं उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता इस एप पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
सेवायोजन कार्यालय से निशुल्क फार्म मिलेगा, दस रूपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाना से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी, तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र।

सेवायोजन सहायक निदेशक अवधेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार की ओर से सेवा मित्र एप विकसित किया जा रहा है। इस एप के लिए स्किल मैपिंग का काम क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में शुरू हो चुका है। ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।

यहां देखें लिस्ट...




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed