फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government seeks cooperation of 21 to 30 years of youth for corona war

इनके सहयोग से जीती जाएगी कोरोना से जंग, 21 से 30 साल के युवाओं का सरकार ने मांगा सहयोग

Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Government seeks cooperation of 21 to 30 years of youth for corona war
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
कोरोना महामारी के बीच सरकार ने युवा स्वयं सेवकों सहयोग लेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता डीएम के विजयेंद्र पांडियन खुद कर रहे हैं। इस काम में स्वयं सेवकों को किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि 21 से 30 साल की उम्र के बीच का कोई भी युवा ऑनलाइन पंजीकरण करके कोविड-19 स्वयंसेवक बन सकता है। स्वयंसेवक पर्यवेक्षण कमेटी में सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश सिंह, एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय और राष्ट्रीय कैडेट कोर से ब्रिगेडियर जेएस पुरोहित शामिल हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 21 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 397
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और महानिदेशक स्वास्थ्य रूकुम के निर्देशों के अनुसार स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी। इनका मुख्य योगदान कोरोना से बचाव व राहत कार्य में होगा। यह लोग प्रचार-प्रसार में भी मदद करेंगे।


जिन जगहों पर होम क्वारंटीन परिवारों के घर पर आशा कार्यकर्ता की ओर से फ्लायर नहीं लगाया गया होगा, वहां फ्लायर लगवाना भी सुनिश्चत कराएंगे। कोरोना के संभावित मरीजों के बारे में सूचना उपलब्ध कराना भी इनके जिम्मे होगा।

यहां होगा पंजीकरण
सीएमओ ने बताया कि स्वयंसेवक बनने के लिए डीजीएमएचयूपीडॉटजीओवीडॉट इन/ईएन/वालंटियर रजिस्ट्रेशन नामक लिंक पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। इनकी स्वयं सेवा की अवधि प्रारंभ में तीन महीने की होगी जिसे कोविड-19 के दृष्टिगत विस्तारित किया जा सकता है। सेवा अवधि पूर्ण होने के पश्चात एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। युवाओं के पास एंड्रायड फोन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed