{"_id":"5eff4e71786a6779d80ced0a","slug":"government-seeks-cooperation-of-21-to-30-years-of-youth-for-corona-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनके सहयोग से जीती जाएगी कोरोना से जंग, 21 से 30 साल के युवाओं का सरकार ने मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनके सहयोग से जीती जाएगी कोरोना से जंग, 21 से 30 साल के युवाओं का सरकार ने मांगा सहयोग
Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच सरकार ने युवा स्वयं सेवकों सहयोग लेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता डीएम के विजयेंद्र पांडियन खुद कर रहे हैं। इस काम में स्वयं सेवकों को किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि 21 से 30 साल की उम्र के बीच का कोई भी युवा ऑनलाइन पंजीकरण करके कोविड-19 स्वयंसेवक बन सकता है। स्वयंसेवक पर्यवेक्षण कमेटी में सीडीओ हर्षिता माथुर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश सिंह, एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय और राष्ट्रीय कैडेट कोर से ब्रिगेडियर जेएस पुरोहित शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 21 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 397
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और महानिदेशक स्वास्थ्य रूकुम के निर्देशों के अनुसार स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी। इनका मुख्य योगदान कोरोना से बचाव व राहत कार्य में होगा। यह लोग प्रचार-प्रसार में भी मदद करेंगे।
जिन जगहों पर होम क्वारंटीन परिवारों के घर पर आशा कार्यकर्ता की ओर से फ्लायर नहीं लगाया गया होगा, वहां फ्लायर लगवाना भी सुनिश्चत कराएंगे। कोरोना के संभावित मरीजों के बारे में सूचना उपलब्ध कराना भी इनके जिम्मे होगा।
यहां होगा पंजीकरण
सीएमओ ने बताया कि स्वयंसेवक बनने के लिए डीजीएमएचयूपीडॉटजीओवीडॉट इन/ईएन/वालंटियर रजिस्ट्रेशन नामक लिंक पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। इनकी स्वयं सेवा की अवधि प्रारंभ में तीन महीने की होगी जिसे कोविड-19 के दृष्टिगत विस्तारित किया जा सकता है। सेवा अवधि पूर्ण होने के पश्चात एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। युवाओं के पास एंड्रायड फोन होना अनिवार्य है।