{"_id":"5e490c728ebc3ee58c1eaf95","slug":"government-school-teacher-salary-cut-due-to-attending-school-and-on-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब- गजब: स्कूल में हाजिरी लगाकर घर बैठी हैं शिक्षिका, वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब- गजब: स्कूल में हाजिरी लगाकर घर बैठी हैं शिक्षिका, वेतन कटा
Sun, 16 Feb 2020 03:03 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुनवार के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। विद्यालय के उपस्थिति पंजिका में शिक्षिकाओं की हाजिरी बनी हुई मिली। वहीं दोनों के नाम के आगे विद्यालय के काम से बाहर जाने की बात लिखी हुई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने जब दोनों शिक्षिकाओं को फोन पर पूछताछ की तो दोनों ने घर होने की बात कबूली।
उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज के निर्देश पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने जब उपस्थिति पंजिका जांचना शुरू किया तो सहायक अध्यापिका प्रियंका साहनी, स्वाती श्रीवास्तव का हस्ताक्षर बना हुआ मिला। वहीं प्रियंका के नाम के आगे के कॉलम में बैंक तो स्वाती के आगे बीआरसी लिखा था। मामले के सत्यापन के लिए जब दोनों ही शिक्षिकाओं को फोन किया गया तो दोनों ने घर होने की बात कबूली।
वहीं एक और शिक्षिका गीता यादव भी अनुपस्थित थीं। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने तीनों शिक्षिकाओं के एक दिन का वेतन रोक दिया है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मछलीगांव के निरीक्षण में सहायक अध्यापक ज्योत्सना श्रीवास्तव सात फरवरी से ही बिना सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर मिलीं। अनुदेशक अमित कुमार और मृत्युंजय पांडेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति मिले। सभी के एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जा रहा है। बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इसे शासन को भेजा जाएगा।
बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी