{"_id":"649fe11826b1e449b300fdd6","slug":"government-medicines-found-in-paan-gumti-at-gorakhpur-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ANM को बांटने के लिए दी गई थी दवा: पान की गुमटी में मिली सरकारी दवाएं, की गईं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ANM को बांटने के लिए दी गई थी दवा: पान की गुमटी में मिली सरकारी दवाएं, की गईं जब्त
Sat, 01 Jul 2023 01:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:47 PM IST
सार
एसओ उरुवा अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी दवाएं पान की गुमटी से मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दे दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
गर्भवतियों को स्वस्थ रखने के लिए बांटी जाने वाली सरकारी दवाएं पान की गुमटी में मिलीं हैं। उरुवा इलाके के बेलासपुर कस्बा के पास के पान की गुमटी से बरामद एक गत्ता दवाएं पुलिस साथ ले गई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि एएनएम को दवाएं बांटने के लिए दी गई थी, उसी ने दुकान पर रखवा दी थी। यह महज बचने को दिया गया बयान है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, इसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। उधर, पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को भी दवाओं की जांच के लिए सूचना दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उरुवा थानेदार अरविंद कुमार सिंह फोर्स के साथ शुक्रवार को भ्रमण पर थे। इस बीच एक दुकान में सरकारी दवा बेचे जाने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच की तो एक गत्ता दवा मिली, जिसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पूरी रात अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन, हाथ-पैर और सिर हो गया था गायब
Trending Videos
इसकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी गई तो उन्होंने दवाओं के सरकारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एएनएम को दवाएं बांटने के लिए दी गई थी। अब दवाओं को पान की गुमटी में क्यों रखा गया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दुकानदार ने बताया कि पीएचसी उरुवा की एक एएनएम ने एक सप्ताह पूर्व इस दवा को रखा था।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कल से चलेगी गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी तिवारी ने कहा कि किसी दुकान पर सरकारी दवा रखना गलत है। यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कर संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।