फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government buildings will be bathed in light on Republic Day

गोरखपुर: गणतंत्र दिवस पर रोशनी से नहा उठेंगी सरकारी इमारतें, ईनाम भी मिलेगा

Sun, 23 Jan 2022 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Jan 2022 01:25 PM IST
सार

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनेगा गणतंत्र दिवस का जश्न, 8.30 बजे फहराया जाएगा झंडा, मलिन बस्तियों-ग्राम पंचायतों में होगी सफाई।

विज्ञापन
Government buildings will be bathed in light on Republic Day
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सजा गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी चौराहे और सरकारी इमारतें रोशनी से नहा उठेंगी। सबसे बढ़िया सजावट करने वाले कार्यालय को इनाम भी मिलेगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बार गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन


किसी भी कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर सभी विभाग गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जिले में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सरकारी कार्यालयों, भवनों में सुबह 8:30 बजे झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस से पूर्व, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व कचरा निस्तारण के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में सफाई में विशेष कार्य, बेहतर कार्य करने वाले लोगों, सफाईकर्मियों, प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी, साइकिल रेस, पुलिस परेड, फल वितरण तथा देशप्रेम एवं भारत के वीर सपूत, सशक्त एवं आत्मनिर्भर नारी एवं कोविड से बचाव आदि विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन, क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट महानुभावों का सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों का सम्मान तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नगर निगम की ओर से महापुरुषों की प्रतिमाओं की शुरू की गई सफाई

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगाई गईं महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर सफाई निरीक्षकों द्वारा विभिन्न महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं पानी से धुलाई का कार्य कराया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed