फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government buildings will be bathed in light on Independence Day

15 August: स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी से नहा उठेंगी सरकारी इमारतें, एडीएम प्रशासन ने बैठक कर जांची तैयारियां

Thu, 21 Jul 2022 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jul 2022 11:24 AM IST
सार

 एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन
Government buildings will be bathed in light on Independence Day
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दिन पहले 14 अगस्त से ही सरकारी इमारतें रोशनी से नहा उठेंगी। सबसे अच्छी सजावट करने वाले विभाग को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सात बजे सभी तहसीलों और मुख्यालय पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई और माल्यार्पण होगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के झंडे पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ध्यान रखा जाए कि कहीं प्लास्टिक के झंडे न इस्तेमाल हों और न ही किसी दुकान, चौराहे पर इसकी बिक्री हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे शहीद स्मारक चौरीचौरा एवं सहजनवां क्षेत्र स्थित डोहरिया खास में शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहां पौधरोपण भी होगा।

बताया कि जिला परिषद हॉल में सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह 11.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। दोपहर 12 बजे विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जिला जेल, कुष्ठ सेवाश्रम आदि में फल व मिष्ठान वितरित किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रूटमार्च झांकियां निकाली जाएंगी। सबसे अच्छी टोलियों एवं झांकियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। दोपहर दो बजे नगर निगम में वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा।

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed