फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government Ayurvedic Homeopathy and Unani got affiliation

खुशखबर:राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी के 19 कॉलेजों को मिली संबद्धता, इस विश्वविद्यालय से मिली मंजूरी

Fri, 29 Jul 2022 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Jul 2022 10:33 AM IST
सार

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों को मान्यता दी गई है। प्रदेश के सभी 107 महाविद्यालय संबद्ध किए जाएंगे।

विज्ञापन
Government Ayurvedic Homeopathy and Unani got affiliation
आयुष विश्वविद्यालय का (ले आउट) और गोरखनाथ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने प्रदेश के आठ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों, नौ होम्योपैथी कॉलेजों और दो यूनानी कॉलेजों को सत्र 2021-22 के लिए संबद्धता दी है। पहले इन कॉलेजों की मान्यता अलग-अलग विश्वविद्यालयों से थी। इन कॉलेजों के लिए आयुष विश्वविद्यालय ने सीटें भी निर्धारित की हैं।
विज्ञापन


आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों को मान्यता दी गई है। प्रदेश के सभी 107 महाविद्यालय संबद्ध किए जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालयों को कोड, लॉगिन आईडी व पासवर्ड भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि निजी और राजकीय महाविद्यालयों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। निजी महाविद्यालयों में सौ सीट पर 1.50 लाख व 60 सीट पर 1.30 लाख रुपये तथा राजकीय महाविद्यालयों में सौ सीट पर 40 हजार व 60 सीट पर 30 हजार रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन आयुर्वेद कॉलेजों को दी गई संबद्धता

  • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चौकाघाट, वाराणसी,  सीट- स्नातक-75, परास्नातक-38
  • श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय हंडिया, प्रयागराज- सीट- स्नातक-75
  • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय तुलसीदास मार्ग, लखनऊ, सीट- स्नातक- 75, परास्नातक-49
  • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अंतर्रा, बांदा,  सीट-स्नातक-75
  • बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सा, झांसी, सीट- स्नातक- 75
  • एसआरएम राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बांसमंडी, बरेली, सीट- स्नातक 75
  • ललितहरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पीलीभीत, सीट- स्नातक-63, परास्नातक-आठ
  • स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर, सीट-स्नातक-75

राजकीय होम्योपैथी, महाविद्यालय
  • शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बड़हलगंज, गोरखपुर, सीट- स्नातक-125
  • राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आजमगढ़, सीट- स्नातक-125
  • राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सीट- स्नातक- 63
  • राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फाफामऊ, प्रयागराज, सीट- स्नातक-125, परास्नातक-13
  • राजकीय डॉ बीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल देवकली अयोध्या, फैजाबाद, सीट- स्नातक-38
  • राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गोमतीनगर, लखनऊ, सीट- स्नातक-125, परास्नातक-23
  • पंडित जवाहर लाल नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लखनऊ, सीट-स्नातक-125, परास्नातक-15
  • राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, छेरट, अलीगढ़, सीट-स्नातक-125
  • राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुरादाबाद, सीट- स्नातक-125

राजकीय यूनानी महाविद्यालय
  • राजकीय तकमील उत्तिब, कॉलेज एवं हॉस्पिटल निकट, रमाबाई रैली स्थल, बिजनौर रोड, औरंगाबाद तिराहा, लखनऊ, सीट- स्नातक- 75, परास्नातक-14
  • राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं हकीम अहमद हुसैन रिपिब्ल-डे मेमोरियल हॉस्पिटल हिम्मतगंज, प्रयागराज, सीट- स्नातक-75, परास्नातक-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed