{"_id":"6716eddef85e60d6c1058d64","slug":"gorkhpur-news-course-lane-ready-for-rowing-championship-teams-from-20-states-reached-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-723226-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोइंग चैंपियनशिप के लिए कोर्स लेन तैयार.. 20 राज्यों की टीमें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोइंग चैंपियनशिप के लिए कोर्स लेन तैयार.. 20 राज्यों की टीमें पहुंचीं
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में 23 अक्तूबर से शुरू हो रही राष्ट्रीय सब जूनियर रोइंग चैंपियनशिप के लिए कोर्स लेन बांधने का काम पूरा हो चुका है। 20 राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंच गई हैं।
2023 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की सफल मेजबानी करने के बाद यहां सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप होने जा रही है। चैंपियनशिप में रेस कोर्स का उद्घाटन 22 अक्तूबर को सांसद रविकिशन शुक्ल करेंगे। खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ 23 अक्तूबर को खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति में होगा। 26 को चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
चैंपियनशिप में 20 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें कुल 243 खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों के साथ 43 कोच भी हैं। खिलाड़ियों, कोच, सपोर्टिंग स्टाफ, निर्णायकों और अतिथियों के लिए शहर के होटलों और वाॅटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 106 कमरे रिजर्व किए गए हैं। प्रतियोगिता को लेकर रामगढ़ताल में लेन कोर्स तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि रामगढ़ताल में रोइंग की दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने से जलक्रीड़ा खिलाड़ियों का सपना साकार हो रहा है। अंतर विश्वविद्यालय के बाद सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल का ऐसा कायाकल्प कराया है कि आने वाले समय में यह वॉटर स्पोर्ट्स का बेस्ट डेस्टिनेशन बनेगा।