{"_id":"67a90781fa3b38f29801874f","slug":"gorkahpur-news-girl-molested-accused-of-throwing-acid-case-against-deoria-youth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-835731-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने का आरोप- देवरिया के युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने का आरोप- देवरिया के युवक पर केस दर्ज
Mon, 10 Feb 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:22 AM IST
सार
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि वह 2016 से 2022 तक लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा थी। जहां उसकी पहचान आरोपी से हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गोरखपुर लौट आई, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। 2023 में पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 1090 और अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन धमकियां बंद नहीं हुईं।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहपुर की युवती ने देवरिया के युवक पर छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर देवरिया जिले के भाटपाररानी के आरोपी प्रभात सिंह साकेत के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि वह 2016 से 2022 तक लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा थी। जहां उसकी पहचान आरोपी से हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गोरखपुर लौट आई, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। 2023 में पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 1090 और अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन धमकियां बंद नहीं हुईं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दिसंबर 2024 में अपनी बहन के साथ तारामंडल नौकायन गई थी। आरोपी वहां पीछा किया, गाली-गलौज कर पानी की बोतल खोलकर तरल पदार्थ फेंक दिया। पीड़िता के अनुसार, वह तेजी से पीछे हटी, जिससे तरल पदार्थ का छीटा कपड़ों पर गिरा। घर जाकर देखा तो उतनी दूर कपड़ा जल गया था।
विज्ञापन
पीड़िता और उसकी बहन घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी। शुरुआत में परिवार ने सामाजिक बदनामी और तय हो चुकी शादी के टूटने के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक युवती का पूर्व परिचित है, बात नहीं करने पर परेशान कर रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।