फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Gangster action against four accused who sent people abroad with fake visa

Gorakhpur News: कूटरचित वीजा से विदेश भेजने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 17 Jun 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Gangster action against four accused who sent people abroad with fake visa
ट्रेनिंग एवं टेस्ट सेंटर और सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगारों को बनाते थे निशाना
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण के बाल्मीकि नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी जगमोहन ने दर्ज कराया था केस
देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के तिघरा खैरवा गांव का निवासी है गैंग लीडर
गोरखपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर मजदूर से ठगी के चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपी झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में आरबीएस ट्रेनिंग एवं टेस्ट सेंटर और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसा देते थे। चारों विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित वीजा तैयार करते थे। बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी जगमोहन ने चारों के खिलाफ तहरीर दी थी। एसएसपी के निर्देश पर मई 2024 में गैंग के लीडर ब्रजेद्र सिंह सहित चार पर केस दर्ज किया गया था। डीएम की संस्तुति पर चारों आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के एकौना थाने के तिघरा खैरवा निवासी विजेन्द्र सिंह अपने तीन साथियों के साथ बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर झांसे में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था। मोतीराम अड्डा में आरबीएस ट्रेनिंग एवं टेस्ट सेंटर इसी उद्देश्य से आरोपियों ने खोल रखा था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार कर बेरोजगारों को झांसे में लेते थे।
विज्ञापन

आरोपियों की ठगी के शिकार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के जगमोहन ने मई 2024 में केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि यूट्यूब के जरिए मोतीराम अड्डा स्थित आरबीएस ट्रेनिंग एवं टेस्ट सेंटर में एजेंट से मुलाकात हुई। एजेंट विजेंद्र सिंह ने विदेश भेजने के लिए 30 सितंबर 2023 को 1.60 लाख रुपये नकद लिया। इसके बाद झंगहा थाने के ब्रह्मपुर टोला हरिलवा निवासी प्रदीप कुमार शर्मा, कुशीनगर के हाटा बाजार खास वार्ड नंबर 23 निवासी अरसद खान उर्फ असद खान और चौरीचौरा के चौरी खास निवासी सुनैना के साथ मिलकर एजेंट ने फर्जी वीजा दे दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पैसे की मांग की तो आनाकानी करने लगे। गैंग लीडर विजेंद्र सिंह पर आठ, प्रदीप कुमार शर्मा, अरसद खान व सुनैना पर तीन-तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed