फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: BJP Mahila Morcha regional president's son attacked in Lucknow

Gorakhpur News: भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष के बेटे पर लखनऊ में हमला

Tue, 17 Jun 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: BJP Mahila Morcha regional president's son attacked in Lucknow
रातों रात मकान खाली करने को बना रहे थे जोर, तहरीर देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई तो पूर्व विधायक ने की पैरवी, केस दर्ज
विज्ञापन


भाजपा नेता पहुंचीं लखनऊ, कमिश्नर से की मुलाकात

गोरखपुर। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता की शनिवार देर रात लखनऊ में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मनबढ़ अचानक शुभम के कमरे में घुस आए। शुभम के विरोध करने पर उन्हें घर से बाहर खींच ले गए और बुरी तरह पिटाई की। इसी बीच मोहल्ले के लोगों की आवाजाही को देखते हुए मनबढ़ भाग गए। इसके बाद शुभम ने पुलिस को सूचना दी। चिनहट थाने में तहरीर दी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।



उधर मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा नेता अमिता गुप्ता सोमवार को लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने कमिश्नर से मुलाकात कर मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एक पूर्व विधायक की पैरवी पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


शुभम ने तहरीर के जरिये पुलिस को बताया कि वह गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। लखनऊ में व्यवसाय करते हैं। लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के गोविंद विहार कॉलोनी में अमित राय के मकान में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप लगाया कि अमित राय घटना वाले दिन अपने मनबढ़ साथियों के साथ रात में साढ़े दस बजे उनके कमरे में आया और जबरन मकान खाली करने का प्रयास करने लगा। दो-चार दिन का समय मांगने पर वे भड़क गए और उन्हें पीटने लगे। इस दौरान कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। मारपीट के दौरान सोने की चेन और घड़ी भी छीन ली।



उन्होंने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद मनबढ़ों ने कमरे के बाहर लाकर पटक दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो भी बना लिया। थाने पर वीडियो और तहरीर देने के बाद भी थाने की तरफ से सुनवाई नहीं हुई। पूरी घटना आरोपी के घर के सीसीटीवी कैमरे और उनके कैमरे में भी रिकाॅर्ड है। शुभम के पिता विनोद गुप्ता ने भी मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



थाने से नहीं मिली मदद

पीड़ित शुभम ने बताया कि थाने पर जाकर तहरीर देने के बाद अगले दिन आरोपी के साथ ही पुलिस के चार-पांच दरोगा आए। मकान खाली करने और समझौता करने का दबाव बनाने लगे।




पूर्व विधायक ने की पैरवी, तब हुई सुनवाई

शुभम ने बताया कि थाने पर सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान उनके किसी जानने वाले से घटना की जानकारी नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को हुई। उन्होंने अगले दिन एसीपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। एसीपी ने निर्देश दिया तब जाकर केस दर्ज किया गया। लेकिन, तहरीर के मुताबिक केस भी दर्ज नहीं हुआ। आरोप लगाया कि इसमें भी पुलिस ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed