{"_id":"67acfecc2206c15c2d0ad9aa","slug":"gorkahpur-news-accused-of-robbing-purse-from-woman-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-839214-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से पर्स लूटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से पर्स लूटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस
गोरखपुर। शाहपुर जेल बाईपास मार्ग पर 30 जनवरी को महिला का पर्स लूटने वाले एक लूटरे को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेखर चौहान उर्फ हर्ष पिपराइच बड़ी रेतवहिया का रहने वाला है। 13 दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसका एक साथी अभी भागा हुआ है। दिन दहाड़े हुई इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चाेट भी आई थी। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय का कहना है कि बहुत जल्द दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। कैंट थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की रहने वाली अन्नू मौर्या के चचेरी बहन की शादी छह फरवरी को होनी थी। शादी में शामिल होने के लिए 30 जनवरी को अन्नू ने ससुराल से ई-रिक्शा पकड़कर शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर स्थित चुन्नीपुर मायके जा रही थी। पादरी बाजार चौकी से 200 मीटर पहले जैसे ही ई-रिक्शा पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया और पादरी बाजार की तरफ भाग गया। इस घटना से महिला अनियंत्रित हो गई और चलते ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गई। यह घटना ट्रैक्टर एजेंसी के बगल में स्थित घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी है।