{"_id":"6712f4f23455050cb2050be4","slug":"gorkahpur-news-accused-of-raping-a-teenage-girl-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-720605-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एक घंटे की बातचीत और मुलाकात में किशोरी युवक के साथ बस में बैठकर बिहार चली गई थी।
क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि 26 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय बहन घरवालों को बिना बताए सराय गुलरिहा की तरफ निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मुलाकात बस स्टेशन पर पश्चिमी चंपारण, बिहार के ग्राम बलडीह दुबे थाना नवलपुर निवासी परशुराम महतो से हुई थी। आरोपी युवक रुस्तमपुर में भाई के साथ रहता था। युवक किशोरी को एक घंटे की बातचीत में ही बहला-फुसलाकर बिहार लेकर चला गया था। गुलरिहा पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।