फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakshpeethadhishwar prayed to Mother Goddess for public welfare

Gorakhpur News: गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां जगतजननी से की लोक कल्याण की प्रार्थना

Tue, 24 Oct 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 24 Oct 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakshpeethadhishwar prayed to Mother Goddess for public welfare
गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की पूजा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरक्षनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहा आदिशक्ति मां भगवती दुर्गा की उपासना का अनुष्ठान महानवमी तिथि पर सोमवार सायंकाल विधि विधान से पूर्ण हुआ। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शक्तिपीठ में मां जगतजननी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

सनातनी मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों के सभी मनोरथ को पूर्ण करती हैं। शास्त्रों में उन्हें सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। माता सिद्धिदात्री के भक्त के मन में कोई ऐसी कामना शेष नहीं रहती, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। अर्थात माता उसकी सभी कामनाएं पूरी कर देती हैं।
विज्ञापन

गोरक्षपीठाधीश्वर ने विधि विधान से माता का पूजन करने के बाद आरती उतारी। क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरण के साथ उपासना पूरी हुई। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, संतोषदास सतुआबाबा, एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह बघेल, अरुणेश शाही सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed