{"_id":"6733c22811565247750d5296","slug":"gorakhupur-news-anesthesia-department-of-brd-will-operate-the-icu-of-the-district-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-745432-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी का एनेस्थीसिया विभाग संचालित करेगा जिला अस्पताल का आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी का एनेस्थीसिया विभाग संचालित करेगा जिला अस्पताल का आईसीयू
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में भी गंभीर रोगियों के लिए 15 बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एनेस्थीसिया विभाग शुरूआत में इसके संचालन में अपनी तकनीकी क्षमता का सहयोग देगा। जिला अस्पताल में वेंटीलेटर वाले बेड संचालित करने के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण भी हो गया है।
जिला अस्पताल में आईसीयू नहीं होने से गंभीर मरीजों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। वहां पहले ही गंभीर मरीजों की भीड़ होती है, ऐसे में नए मरीजों को बेड मिलने में भी दिक्कत आती है। पिछले दिनों गोरखपुर आए प्रमुख सचिव चिकित्सा के साथ हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई। इसके बाद तय हुआ कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ जिला अस्पताल का आईसीयू संचालित करने में मदद करेंगे।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके सुमन ने बताया कि 15 बेड का आईसीयू बनाने की तैयारी चल रही है। वेंटिलेटर संचालित करने के लिए कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी हो गई है। अन्य प्रक्रियाएं भी जल्द पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -
एम्स और बीआरडी में बनेगा नया वार्ड
गंभीर मरीजों के लिए एम्स के ट्रामा एवं इमरजेंसी वार्ड की क्षमता बढ़ाकर 50 बेड का कर दिया गया है। इसके अलावा सेंट्रल आईसीयू के लिए एनेस्थीसिया विभाग में अलग से तैयारी चल रही है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी वार्ड नंबर एक में 35 बेड का आईसीयू बनाया जाना है। इन तीनों के शुरू हो जाने पर शहर में 150 बेड का आईसीयू हो जाएगा। इसके अलावा बीआरडी में अलग से बन रहे ट्रामा सेंटर में भी 50 बेड का आईसीयू होगा। इन सबके पूरा हो जाने से गंभीर रोगियों को निजी अस्पतालों में जाने की मजबूरी नहीं होगी।