{"_id":"65e384a1b2a686b2b70614c6","slug":"gorakhpurs-ravi-and-lucknows-pratiksha-top-in-800-meter-race-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-484867-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 800 मीटर दौड़ में गोरखपुर के रवि और लखनऊ की प्रतीक्षा अव्वल- आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 800 मीटर दौड़ में गोरखपुर के रवि और लखनऊ की प्रतीक्षा अव्वल- आज अंतिम दिन
Sun, 03 Mar 2024 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:39 AM IST
सार
गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय प्रदेशीय ओपेन आमंत्रण सीनियर पुरुष और महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभा करती महिला वर्ग की खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेल विभाग और क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर की ओर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय प्रदेशीय ओपेन आमंत्रण सीनियर पुरुष और महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हो गया। 800 मीटर दौड़ पुुरुष वर्ग में गोरखपुर के रवि तो महिला वर्ग में लखनऊ की प्रतीक्षा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
110 मीटर बाधा दौड़ में गोरखपुर के दीपक कुमार प्रथम, आजमगढ़ के विशाल तिवारी द्वितीय और प्रयागराज के अमन सिंह तृतीय रहे। 400 मी. दौड़ में गोरखपुर के उमेश साहनी प्रथम, वाराणसी के अजीत कुमार द्वितीय व अयोध्या के विपिन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसी तरह 1500 मी. दौड़ में आजमगढ़ के अरविंद कन्नौजिया, वाराणसी के गुलशन गोड़, गोरखपुर के पंकज चौरसिया, जैवलिन थ्रो में वाराणसी के आशीष सिंह, समर सिंह और दिव्यराज सिंह, ऊंची कूद में प्रयागराज के अनुज, सिद्धार्थराज और अलीगढ़ के सौरभ कुमार, शॉटपुट में प्रयागराज के प्रतिश पांडेय, अश्वनी यादव और अयोध्या के सागर श्रीवास्तव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महिलाओं के 800 मीटर दौड़ में लखनऊ की प्रतीक्षा प्रथम, गोरखपुर की पूनम निषाद द्वितीय और आजमगढ़ की अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में लखनऊ की शिवानी सिंह पहले, गोरखपुर की नेहा पाल दूसरे और अलीगढ़ की राशि शाश्वत तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मी. बाधा दौड़ में प्रयागराज की रत्ना देवी, लखनऊ की आरती व वाराणसी की उर्वशी श्रीवास्तव, जैवलिन थ्रो में वाराणसी की वर्षा वर्मा, प्रयागराज की जाह्नवी सिंह व लखनऊ की लक्ष्मी, 400 मी. में आजमगढ़ की अंजली कुमारी, लखनऊ की कोमल पाल व अयोध्या की शगुन, ऊंची कूद में लखनऊ की शिवानी सिंह, गोरखपुर की नेहा पाल व अलीगढ़ की राशि शाश्वत, शॉटपुट में प्रयागराज की प्रीति यादव, लखनऊ की उपासना शुक्ला व अलीगढ़ की सलोनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके पहले मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर आरएसओ आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, धर्मवीर सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एनडी सिंह सोलंकी, एथलीट राधेश्याम सिंह, चंद्र विजय सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, संगीता गुप्ता, सोनी वर्मा, निक्की राय, माता थापा, मो. अख्तर, जवाहर प्रसाद आदि मौजूद रहे।