फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Zoo work will be completed in april 2020

खुशखबर: अप्रैल तक गोरखपुर चिड़ियाघर का निर्माण होगा पूरा, रखे जाएंगे ये खास जानवर

Sat, 18 Jan 2020 12:40 PM IST
विजय जैन रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 18 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo work will be completed in april 2020
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला

शहर में अप्रैल माह के अंत तक चिड़ियाघर में शेर व बब्बर शेर की दहाड़ सुनाई देने लगेगी। चिड़ियाघर का निर्माण कार्य लगभग अंतिम पड़ाव में है। निर्माण पूरा हो जाने पर प्रदेश नहीं देश का सबसे अनोखा चिड़ियाघर होगा। परिसर में ही करीब 34 एकड़ का वेटलैंड एरिया बनकर तैयार है। चिड़ियाघर के अंदर इतने बड़े क्षेत्रफल में लगभग पहला वेटलैंड बनकर तैयार है। पूरे चिड़ियाघर का क्षेत्रफल लगभग ढाई किलोमीटर में बनाया गया है।

विज्ञापन


शहर में बनाया जा रहा चिड़ियाघर पहले दिसबंर माह में ही पूरा किया जाना था। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम की तरफ से इसकी तैयारी भी पूरी कर ली थी। इसी बीच दो और बाडे बनाने के अलावा अन्य कुछ बहुपयोगी कामों की वजह से निर्माण कार्य अप्रैल तक खिंच गया है। कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर डीबी सिंह ने बताया कि मार्च से अप्रैल कर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद बन विभाग व चिड़ियाघर प्रबंधन जीव जंतुओं को यहां लानेे की प्रक्रिया शुरू करेगी। प्राणी उद्यान की भव्यता के लिए कुछ नए कार्य भी जुड़ते जा रहे हैं। बताया कि चिड़ियाघर में ही 34 एकड़ के वेटलैंड का निर्माण किया गया है। वेटलैंड के घने पेड़ होने पर इसे निहारने के लिए वॉच टॉवर बनवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रखें जाएंगे बब्बर शेर, गैंडा

चिड़ियाघर के भीतर ही दो ट्वाय ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए परिसर के अंदर ही कंक्रीट की सड़क समेत अन्य भवनों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूरे परिसर में कुल 33 बाड़े बनाए जा रहे हैं। इनमें 58 से ज्यादा प्रजाति के 387 वन्य जीवों को रखा जाएगा।

वन विभाग के सहायक वन्य जीव अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में बब्बर शेर, बाघ, तेंदुआ, गैंडा, जेब्रा, दरियाई घोड़े, दो प्रजाति के भालू, तीन तरह के बंदर, छह प्रजातियों के हिरण, लकड़बग्घा, भेड़िया, तितली पार्क, घड़ियाल, मगरमच्छ का बाड़ा बनाया गया है। बंदरों के बाड़े बनकर तैयार हो गए हैं। चिड़ियाघर में 31 बाड़े बनाकर तैयार करा लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed