{"_id":"619e097034eb3c54bd0483cf","slug":"gorakhpur-zoo-news-black-deer-gave-birth-to-white-baby-of-rare-species-in-zoological-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर: काले हिरण ने दुर्लभ प्रजाति के सफेद बच्चे को दिया जन्म, हैरान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर: काले हिरण ने दुर्लभ प्रजाति के सफेद बच्चे को दिया जन्म, हैरान हुए लोग
Wed, 24 Nov 2021 03:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:17 PM IST
सार
डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि काले हिरण से सफेद बच्चे का पैदा होना अनुवांशिक मामला लगता है। बच्चे और उसकी मां की खास देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर में मादा काले हिरण ने दुर्लभ प्रजाति के सफेद बच्चे को जन्म दिया।।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में मादा काले हिरण ने दुर्लभ प्रजाति के सफेद बच्चे को जन्म दिया है। निदेशक से लेकर प्राणि उद्यान के चिकित्सक तक का कहना है कि उन्होंने इससे पहले काले हिरण से सफेद बच्चे का जन्म नहीं देखा है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा जीन (डीएनए) में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) की वजह से हुआ होगा। बच्चा कुछ दिन का हो जाए तो उसे परीक्षण के लिए भेजा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को चिड़ियाघर में मादा काले हिरण ने एक सफेद बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के बाद उसने बच्चे को ले जाकर धूप में घास के बीच छिपा दिया। प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने जब काले हिरण के सफेद बच्चे को देखा तो हैरान रह गए।
डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि काले हिरण से सफेद बच्चे का पैदा होना अनुवांशिक मामला लगता है। बच्चे और उसकी मां की खास देखरेख की जा रही है। परिवार से घुलमिल जाने के बाद उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाएगा। अभी मां और बच्चे तक कोई जू कीपर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फरवरी में लखनऊ प्राणि उद्यान से काले हिरण लाए गए थे। इनमें तीन मादा और एक नर है। अधिकारियों का मानना है कि अब काले हिरण के सफेद बच्चे को देखने अधिक लोग प्राणि उद्यान आएंगे।
प्राणि उद्यान के निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि यह बेहद खुशी का पल है। चिड़ियाघर में काले हिरण की मादा ने सफेद रंग के बच्चे को जन्म दिया है। यह बेहद दुर्लभ है। काला हिरण एक प्रजाति है और सफेद दूसरी। बच्चे को सफेद हिरण कहा जाए या काला इसे लेकर हंसी मजाक होता रहता है। फिलहाल मां और बच्चे के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा जा रहा है।