{"_id":"684029ff70e89fa45c037545","slug":"gorakhpur-zoo-has-been-closed-again-for-seven-days-wild-animals-have-died-due-to-bird-flu-infection-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : नहीं आई रिपोर्ट, गोरखपुर चिड़ियाघर फिर 7 दिन के लिए बंद- पिछले 22 दिनों से नहीं खुला- जानिए क्योंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : नहीं आई रिपोर्ट, गोरखपुर चिड़ियाघर फिर 7 दिन के लिए बंद- पिछले 22 दिनों से नहीं खुला- जानिए क्योंं
Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM IST
सार
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से ही हड़कंप की स्थिति है। 12 मई को भोपाल से रिपोर्ट आई थी। 13 मई से ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। प्राणि उद्यान ने दूसरे वन्यजीवों का सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा था।
विज्ञापन
संक्रमण के बाद बाड़ों पर पर्दा लगाकर ढंक दिया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चिड़ियाघर घूमने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बर्ड फ्लू के चलते चिड़ियाघर को 10 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, संक्रमित जानवरों समेत दूसरे वन्यजीवों के 35 सैंपल चिड़ियाघर प्रशासन ने जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा था। इसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से ही हड़कंप की स्थिति है। 12 मई को भोपाल से रिपोर्ट आई थी। 13 मई से ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। प्राणि उद्यान ने दूसरे वन्यजीवों का सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा था।
विज्ञापन
23 मई काे आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। इसके बाद संक्रमित जानवरों सहित दूसरे वन्यजीवों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
निदेशक विकास यादव ने बताया कि प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) को 10 जून तक के लिए बंद किया गया है। संक्रमित सभी वन्यजीवों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति अभी ठीक है। संक्रमित वन्यजीवों के साथ ही दूसरे जानवरों का सैंपल भोपाल भेजा गया है। दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्राणि उद्यान को खोला जाएगा।
पांच वन्यजीवों की हो चुकी है मौत
चिड़ियाघर में डेढ़ माह के अंदर पांच जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद पांच मई को मादा भेड़िया भैरवी, सात को बाघिन शक्ति और आठ मई को तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। 23 मई को एक कॉकाटील की मौत भी हो गई थी।