{"_id":"6a52b0b6a2d67a1ece00ce5f","slug":"gorakhpur-youth-dies-in-dubai-plea-to-mp-for-help-in-bringing-back-the-body-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1382278-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुबई में गोरखपुर के युवक की मौत, शव लाने के लिए सांसद से मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुबई में गोरखपुर के युवक की मौत, शव लाने के लिए सांसद से मदद की गुहार
विज्ञापन
गगहा। दुबई में रोजी-रोटी के लिए कमाने गए गगहा क्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का पार्थिव शरीर कई दिनों से दुबई में ही रखा हुआ है। शव को भारत लाने के लिए परिजन और ग्राम प्रधान ने बांसगांव सांसद से मदद की गुहार लगाई है।
गगहा थाना क्षेत्र के अंकुसी (पंडित का नगवा) निवासी रामकिशुन यादव के बेटे सुधीर यादव (32) दुबई की बिनघाती कंपनी में पिछले दो साल छह महीने से काम कर रहे थे। ग्राम प्रधान परमिंता देवी की ओर से सांसद को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सुधीर की परिजन से आखिरी बातचीत पांच मार्च 2026 को हुई थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
परिजन के अनुसार, 23 जून 2026 को दुबई दूतावास से फोन के माध्यम से सुधीर की मौत की सूचना मिली। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का आरोप है कि मौत की सूचना मिलने के बाद भी दुबई दूतावास और संबंधित कंपनी की ओर से पार्थिव शरीर को भारत भेजने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। कई दिन बीतने के बाद भी शव स्वदेश नहीं पहुंच सका है। ग्राम प्रधान ने सांसद से हस्तक्षेप कर भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सुधीर के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि परिजन अंतिम संस्कार कर सकें।