फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Yesvantpur train schedule change

गोरखपुर-यशवंतपुर ट्रेन के संचालन में बदलाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 10 Dec 2020 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Yesvantpur train schedule change
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रेल प्रशासन ने दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। नए साल में  05015/05016 गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट स्पेशल गोरखपुर से 12 अप्रैल को प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यशवंतपुर स्टेशन से 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को अगली सूचना तक यह ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 02591/02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल, गोरखपुर स्टेशन से 10 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को तथा यशवंतपुर से 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को अगली सूचना तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि संशोधित समयानुसार 05015 गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 अप्रैल 2021 से प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से सुबह 06.35 बजे चलेगी। यात्रा के तीसरे दिन यशवंतपुर 02.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05016 की यह ट्रेन 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से रात 11.40 बजे चलेगी। तीसरे दिन गोरखपुर रात 6.50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


02591 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक 10 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 06.35 बजे चलेगी। तीसरे दिन यशवंतपुर तीन बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को यशवंतपुर से शाम 5.20 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर अपराह्न 3.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरभंगा-अमृतसर स्पेशल निरस्त
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 10 दिसंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया है। अमृतसर से 12 दिसंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल भी निरस्त रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed