फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur woman climbed on water tank after dispute on way home

सिस्टम से हारी महिला: न्याय न मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़ गई, जानिए मामले की क्या है असल वजह

Sun, 26 Dec 2021 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 07:50 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि कई बार प्रशासनिक अफसरों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस में जाने पर राजस्व का मामला बताकर टाल दिया जाता है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण का कहना है कि महिला का पारिवारिक विवाद है। उसे मंगलवार को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Gorakhpur woman climbed on water tank after dispute on way home
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में घर के बंटवारे में रास्ता नहीं मिलने की फरियाद करके सिस्टम से हारी एक महिला रविवार को रेल म्युजियम के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई। अचानक पानी की टंकी पर तरल पदार्थ से भरा गैलेन लेकर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक पुलिस महिला को समझाने में लगी रही, जिसके बाद महिला नीचे आई। महिला को थाने ले जाकर समझाने के बाद पुलिस ने एसडीएम दफ्तर में मंगलवार को बुलाया है, ताकि उसके मामले का निपटारा हो सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी शकुंतला देवी पत्नी स्व. सदानंद पानी की टंकी पर चढ़ी थीं। शकुंतला का कहना है कि पति की मौत के बाद घर का बंटवारा जेठ ने किया। लेकिन उसे पीछे का हिस्सा दे दिया गया है और आगे से रास्ता ही नहीं दिया गया। अब अगर रास्ता नहीं रहेगा तो वह घर से निकलेगी कैसे?

विज्ञापन

कहा- न्याय नहीं मिला तो आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूत हो जाऊंगी

महिला का आरोप है कि कई बार प्रशासनिक अफसरों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस में जाने पर राजस्व का मामला बताकर टाल दिया जाता है। इसी वजह से वह टंकी पर चढ़ी थी। उसे न्याय नहीं मिला तो आत्मघाती कदम उठाने को मजबूत होगी। इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण का कहना है कि महिला का पारिवारिक विवाद है। उसे मंगलवार को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed