फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur will soon get Vande Bharat train

खुशखबर: गोरखपुर को जल्द मिलेगी वंदेभारत, होली तक सभी पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी

Tue, 01 Mar 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 10:11 AM IST
सार

रेलमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार में रेलवे को लेकर यूपी की जबरदस्त उपेक्षा हुई। 2014 से पहले यूपी को हर वर्ष महज 1100 करोड़ मिलते थे। मोदी सरकार के आने के बाद यूपी का रेल बजट दस गुना बढ़कर सालाना 14,761 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur will soon get Vande Bharat train
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत चलाना मेरे लिए गौरव की बात होगी। जल्द ही वंदे भारत की सौगात मिलेगी। होली तक सभी पैसेंजर ट्रेनें भी चलने लगेंगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है। जहां तक रेलवे के निजीकरण की बात है तो यह विपक्ष की ओर से उड़ाई गई कोरी अफवाह है। ये बातें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहीं। वह भाजपा के पक्ष में प्रचार करने आए थे और भाजपा मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


रेलमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार में रेलवे को लेकर यूपी की जबरदस्त उपेक्षा हुई। 2014 से पहले यूपी को हर वर्ष महज 1100 करोड़ मिलते थे। मोदी सरकार के आने के बाद यूपी का रेल बजट दस गुना बढ़कर सालाना 14,761 करोड़ हो गया है। यूपी के 25-30 रेल स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि सहजनवा-दोहरीघाट रेल लाइन समेत कई कार्य भी हो रहे हैं। पांच साल में रेलवे में 2.60 लाख लोगों को नौकरी मिली है।

विज्ञापन

वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट शुरू होगा

रेल मंत्री ने कहा कि यूपी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना काफी सफल रही है। रेलवे भी स्थानीय उत्पादों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इसके लिए वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना शुरू हो रही है। हर स्टेशन पर उस क्षेत्र के विशेष उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वरिष्ठ नागरिकों को जल्द मिलेगी किराए में रियायत

टिकट में रियायत के सवाल पर रेलमंत्री ने कहा कि हमें बुजुर्गों का ख्याल है। कोरोना के चलते बंद किया गया था। वरिष्ठ नागरिकों समेत जितनी भी रियायतें किराए पर दी जाती थीं, वह सब जल्द शुरू की जाएंगी।

हर व्यक्ति का जीवन सुगम बना रही मोदी सरकार

 रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर व्यक्ति का जीवन सुगम बना रही है। हर घर तक बिजली, पानी, रसोई गैस पहुंचाई जा रही है। गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है। रेलवे, पोस्ट ऑफिस और दूरसंचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने रेलवे के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस और दूरसंचार सेवाओं को लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में रेल मंत्री से सवाल किया। रेल मंत्री ने बारी-बारी से हर एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने रेलवे और दूरसंचार को लेकर अपनी समस्याएं भी रखीं। रेल मंत्री ने संबंधित लोगों का मोबाइल नंबर लेते हुए कहा कि इन मामलों का समाधान कराकर उन्हें सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed