फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वन मंत्री ने किया यूपी के सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर का दीदार, बोले- देश में होगी शहर की अलग पहचान

Mon, 11 Jan 2021 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Forest Minister Dara singh visited in gorakhpur zoo and gorakhnath temple
वन मंत्री ने किया गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश का सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर बनकर तैयार है। जल्द ही इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण की तारीखों को लेकर चर्चा की जाएगी। चिड़ियाघर खुलने के बाद पर्यटन के लिहाज से गोरखपुर की देश में एक अलग पहचान स्थापित होगी। ये बातें वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने चिड़ियाघर के निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं।
Forest Minister Dara singh visited in gorakhpur zoo and gorakhnath temple
वन मंत्री ने किया गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
मंत्री ने कहा कि ईको टूरिज्म के लिहाज से गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे महत्वपूर्ण स्थान बन चुका है। प्रदेश ही नहीं शायद देश में शहर के बीचों बीच इतना बड़ा लेक व्यू प्वाइंट दूसरा कोई और नहीं है। कहा कि गोरखपुर का चतुर्दिक विकास हो रहा है। एम्स, फर्टिलाइजर और सड़कों के चौड़ीकरण का जो काम चल रहा है। वह आमजन के साथ लुंबिनी और कुशीनगर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ सुनील पांडेय, निदेशक राजामोहन, प्रभारी डीएफओ एसएन मौर्या, परियोजना प्रबंधक निर्माण निगम डीबी सिंह, व्यापारी नेता जवाहर कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।
Forest Minister Dara singh visited in gorakhpur zoo and gorakhnath temple
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
59 अलग-अलग प्रजातियों के जीव-जंतु होंगे चिड़ियाघर में
वन मंत्री ने बताया कि 59 अलग-अलग प्रजातियों के जीव-जंतु चिड़ियाघर में लाए जाएंगे। उन्होंने कार्यदाई संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के काम की तारीफ की। कहा कि सीमित समय में निगम के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Forest Minister Dara singh visited in gorakhpur zoo and gorakhnath temple
वन मंत्री ने किया गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
बर्ड फ्लू : जल्द होगा समस्या का समाधान
वन मंत्री ने कहा कि बर्ड फ्लू का मामला पाए जाने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। उसके आसपास के एक किलोमीटर रेंज को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशन में जिस तरह से कोविड की चुनौती से निपटा गया। जल्द ही वर्ड फ्लू पर भी काबू पा लेंगे। इस समस्या पर सरकार की नजरें हैं, उत्तर प्रदेश सबसे पहले इस पर काबू पाएगा।
विज्ञापन
Forest Minister Dara singh visited in gorakhpur zoo and gorakhnath temple
गोरखपुर चिड़ियाघर व रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
स्थिति अनुकूल होने पर ही होगा बर्ड वॉच कार्यक्रम
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत 13 जनवरी को रामगढ़ताल वेटलैंड और चिड़ियाघर में बर्ड वॉच कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू को देखते हुए वन विभाग के एलर्ट भी जारी किया है। लेकिन वर्ड वॉच कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला नहीं लिया गया। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि स्थिति अनुकूल होगी तभी इसे कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed