{"_id":"6288a9387704072df575cb02","slug":"gorakhpur-weather-will-change-in-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कल से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कल से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना
Sat, 21 May 2022 04:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 04:10 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को भी जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 24 और 25 मई को भी बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तपिश भरी गर्मी से अगले दो दिन में राहत मिलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। ऐसे में रविवार से अगले दो से तीन दिनों तक गोरखपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार की तुलना में शनिवार को गोरखपुर के मौसम का मिजाज कुछ राहत देने वाला रहा। अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार की तुलना में करीब चार डिग्री गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसके रविवार तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से रविवार से बुधवार तक हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को भी जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 24 और 25 मई को भी बूंदाबांदी हो सकती है। गोरखपुर के 75 प्रतिशत इलाके में बारिश की संभावना है।