गोरखपुर मौसम अपडेट: सुबह कोहरा दोपहर बाद बूंदाबांदी, न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में शनिवार के बाद रविवार सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छटा तो आकाश पर बादलों का पहरा नजर आने लगा। हालांकि दस बजे के बाद हल्की धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञ 25 जनवरी तक ऐसे ही मौसम की संभावना जता रहे हैं।
पिछले करीब एक पखवाड़े की तरह शनिवार सुबह की शुरूआत भी घने कोहरे के बीच हुई। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। तकरीबन पूरे दिन आकाश में बादलों ने डेरा जमाए रखा। बूंदाबांदी की वजह से दिन का तापमान भी सामान्य 22.8 डिग्री से करीब चार डिग्री कम 18 डिग्री दर्ज किया गया।
इस वजह से पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर शनिवार को गोरखपुर तक आ पहुंचा है। इसकी वजह से सुबह से बादल छाए रहे। मंगलवार तक तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
गोरखधाम तीन व वैशाली दो घंटे देरी से आई
कोहरा बढ़ने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। शनिवार को हिसार से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस तीन और वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से गोरखपुर स्टेशन पहुंची। जानकारी के मुताबिक, सुबह 9.40 बजे गोरखपुर आने वाली गोरखधाम दोपहर 12.45 बजे पहुंची, जबकि सुबह नौ बजे आने वाली वैशाली एक्सप्रेस 11 बजे गोरखपुर आई। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई।