{"_id":"60ab6ffea8053b567d60a5fd","slug":"gorakhpur-weather-update-weather-will-change-after-two-days-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम अपडेट: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, लगातार पांच दिन हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम अपडेट: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, लगातार पांच दिन हो सकती है बारिश
Mon, 24 May 2021 02:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 02:51 PM IST
सार
26 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिन तक बादल और बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘यास’ की वजह से अगले सप्ताह भी मौसम सुहाना बना रहेगा। 26 मई से मौसम का मिजाज बदलेगा जोकि 29 तक कायम रहेगा। इस दौरान न सिर्फ आकाश में बादल छाए रहेंगे, बल्कि हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
इस साल मई के महीने में गर्मी का उतना एहसास नहीं हुआ है। दो तीन दिन छोड़ दें तो अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। अगले दो दिन तो आकाश साफ रहने की संभावना है।
इसके बाद अगले चार दिन तक मौसम सुहाना बना रहेगा। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि यास की वजह से गोरखपुर में 26 मई से बादल छा जाएंगे, जोकि 29 मई तक बने रहेंगे।
विज्ञापन
28 व 29 मई को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के आसार हैं। 30 मई को भी इसका हल्का असर रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होगा।