फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur weather update tow people died due to lightning fall

गोरखपुर: तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, बिजली गिरने से 2 की मौत

Sun, 31 May 2020 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather update tow people died due to lightning fall
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गिरने से दो शख्स की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के रमवापुर चौकी अंतर्गत ग्रामसभा नौयापार में बीती रात तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि शनिवार की रात में करीब 64 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में होर्डिंग-बैनर उखड़ गए। कई पेड़ों की डालियां भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं। कई जगह तार टूटने से शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन दिन में धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया। रात करीब आठ बजे एकाएक मौसम बदला और तकरीबन 64 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की ही बारिश में शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम का यह बदलाव बुधवार से ही देखने को मिल रहा था।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने कम दबाव की वजह से एक टर्फ लाइन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार की ओर से जा रही है। इसकी वजह से शनिवार को गोरखपुर में भी झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा भी चल रही है। इसकी वजह से बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed