{"_id":"61c6d33da5269758d044da7a","slug":"gorakhpur-weather-update-relief-from-sunshine-mood-of-weather-will-change-from-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम: धूप खिलने से मिल रही राहत, 28 से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम: धूप खिलने से मिल रही राहत, 28 से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना
Sat, 25 Dec 2021 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:45 PM IST
सार
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य बने रहने की वजह से लोगों को इस बार अभी तक कड़ाके की ठंड से राहत है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में पछुवा हवा की रफ्तार कम होने की वजह से इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। आकाश साफ रहने से निकल रही चटक धूप काफी राहत दे रही है। लोग सड़कों पर बिना गर्म कपड़े के भी दिखने लगे हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य बने रहने की वजह से लोगों को इस बार अभी तक कड़ाके की ठंड से राहत है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
शुक्रवार को अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसके 28 दिसंबर तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 दिसंबर को पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसके बाद आकाश साफ होगा और फिर जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।