फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather update Relief from sunshine mood of weather will change from 28

गोरखपुर मौसम: धूप खिलने से मिल रही राहत, 28 से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

Sat, 25 Dec 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 01:45 PM IST
सार

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य बने रहने की वजह से लोगों को इस बार अभी तक कड़ाके की ठंड से राहत है।

विज्ञापन
Gorakhpur weather update Relief from sunshine mood of weather will change from 28
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पछुवा हवा की रफ्तार कम होने की वजह से इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। आकाश साफ रहने से निकल रही चटक धूप काफी राहत दे रही है। लोग सड़कों पर बिना गर्म कपड़े के भी दिखने लगे हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य बने रहने की वजह से लोगों को इस बार अभी तक कड़ाके की ठंड से राहत है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसके 28 दिसंबर तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 दिसंबर को पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसके बाद आकाश साफ होगा और फिर जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed