फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather There will be fog in morning and then humidity and heat in Gorakhpur

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में सुबह कोहरा और फिर उमस-गर्मी सताएगी

Tue, 10 Oct 2023 12:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 12:48 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। अधिकतम सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 78 से 58 के बीच है।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather There will be fog in morning and then humidity and heat in Gorakhpur
घूप और उमस से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार की शुरुआत सुबह हल्की ठंड के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। मंगलवार से सुबह कुहासे होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि बाहरी इलाकों में अब सुबह के समय धुंध छाने लगी है। जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अगले दो दिन सुबह के समय तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसी के साथ इस सप्ताह मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलती रही।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। अधिकतम सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 78 से 58 के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर गैंगस्टर,खाना-पैसा देने के बहाने किया था वारदात

मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed