{"_id":"61f4c82616e38f1ab2730c54","slug":"gorakhpur-weather-news-update-heavy-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम: धूप-छांव की लुकाछुपी के बीच ठिठुरते रहे लोग, चार और पांच फरवरी को बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम: धूप-छांव की लुकाछुपी के बीच ठिठुरते रहे लोग, चार और पांच फरवरी को बारिश की संभावना
Sat, 29 Jan 2022 10:22 AM IST
vivek shukla
gorakhpur
gorakhpur
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:22 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले चार-पांच दिन तक कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। दो फरवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से चार और पांच फरवरी को गोरखपुर जिले में पांच से सात मिलीमीटर बारिश की संभावना है
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में धूप-छांव की लुकाछुपी के बीच शनिवार को कड़ाके की ठंड बनी रही। हल्का सा सूरज निकला पर पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाएं उस पर हावी रहीं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, रविवार को भी मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम में कोई खास सुधार नहीं हुआ। ऊपरी वायुमंडल में छाए घने कोहरे की वजह से सूरज कुछ समय के लिए दिखता, लेकिन फिर कोहरे में छुप जाता। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में थोड़ा ज्यादा तो हुआ लेकिन शुक्रवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले चार-पांच दिन तक कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। दो फरवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से चार और पांच फरवरी को गोरखपुर जिले में पांच से सात मिलीमीटर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन