फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तीन दिन और झूम के बरसेंगे बादल, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Wed, 23 Sep 2020 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather news pudate starts light rain see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को शुरू हुई रिमझिम बारिश बुधवार को भी बरकरार है। सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। ऐसे में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
gorakhpur weather news pudate starts light rain see latest photos
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी कुछ दिन और मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार से शुक्रवार तक रुक रुक कर बारिश होगी। कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।
gorakhpur weather news pudate starts light rain see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश से शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया। हालांकि कुछ ही देर में ज्यादातर जगहों से पानी निकल भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur weather news pudate starts light rain see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि दरअसल, कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे क्षेत्रों में बना हुआ है। यह सिस्टम उत्तर पश्चिम दिशा में आने वाले दो दिनों में खिसकने की संभावना है।
विज्ञापन
gorakhpur weather news pudate starts light rain see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बाद यह मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके अलावा मानसून की एक ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर से निकलकर भीलवाड़ा मध्य प्रदेश के सागर होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन दोनों सिस्टम की वजह से आने वाले दो-तीन दिनों में गोरखपुर एवं इसके आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed