फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 4 January 2024

Gorakhpur Weather: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह कोहरे की चादर में ढका रहा शहर

Thu, 04 Jan 2024 11:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jan 2024 11:40 AM IST
सार

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल चार से छह जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि ठंड और शीतलहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत सभी बोर्डों के जिले में संचालित राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में चार से छह जनवरी तक पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 4 January 2024
गोरखपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बर्फीली पछुआ हवा के चलते बुधवार की सुबह शहर कोहरे के चादर में ढका रहा। दोपहर में आसमान साफ होने पर सूरज की किरणें धरती तक पहुंचने पर लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बर्फीली हवाओं के चलते धूप का असर भी बेअसर रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पांच दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है और औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ट्रफ कम चिह्नित हो गया है। ऐसे में गोरखपुर सहित समूचे उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आज से छह जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान में बराबर है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ, जारी रहेगा गलन भरी ठंड का सिलसिला
मौसम विज्ञानी के अनुसार, अगले दो से तीन दिन तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सुबह से दोपहर तक चल रही पुरुआ हवा के चलते कोहरा बना रहेगा और दोपहर बाद आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पुरुआ हवा गलन भरी ठंड को बनाए रखने का क्रम जारी रखेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed