{"_id":"6594f0add5b59ef2a50c2ed7","slug":"gorakhpur-weather-forecast-update-today-3-january-2024-2024-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: अभी तीन दिन और सताएगी ठंड, सुबह कोहरा शाम को गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: अभी तीन दिन और सताएगी ठंड, सुबह कोहरा शाम को गलन
Wed, 03 Jan 2024 11:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:04 AM IST
सार
गोरखपुर में अभी तीन दिन और ठंड सताएगी। यहां सुबह के सामय कोहरा पड़ रहा है और शाम को गलन पड़ रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 27 दिसंबर को अचानक मौसम बिगड़ गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी ठंड तीन दिन और सताएगी। सुबह कोहरा पड़ेगा तो शाम को गलन बढ़ जाएगी। हल्के बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क होने के चलते शीतलहर का असर कम रहेगा। हालांकि, मंगलवार दोपहर में हल्के बादलों के बीच सूरज की किरणें चमकीं तो अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह कोहरा छाए रहने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। दिन में धूप हल्की निकलने से अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा हटाई गईं, सीवीसी की रिपोर्ट पर की गई है कार्रवाई
विज्ञापन
नमी के चलते बढ़ गया प्रदूषण का स्तर
मंगलवार को नमी के चलते प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। हालांकि, अभी यह मध्यम श्रेणी में ही है। दिन में एक्यूआई का अधिकतम स्तर 151 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 81 पर रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कहना है कि नमी के चलते धूल के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: धुरियापार में जमीन देखने पहुंची टीम अदाणी, सीमेंट फैक्टरी के लिए तलाश रहे हैं विकल्प
हवा के चलते वायुमंडल में जमा धुएं के कण हट जा रहे हैं, जिससे अभी यह मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। माना जा रहा है कि एक दिसंबर को वाहनों के अधिक चलने व शहर में जाम के कारण भी इस पर असर पड़ा है, क्योंकि 31 दिसंबर को शहर का एक्यूआई 100 से नीचे था।
इसे भी पढ़ें: धुरियापार में जमीन देखने पहुंची टीम अदाणी, सीमेंट फैक्टरी के लिए तलाश रहे हैं विकल्प
हवा के चलते वायुमंडल में जमा धुएं के कण हट जा रहे हैं, जिससे अभी यह मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। माना जा रहा है कि एक दिसंबर को वाहनों के अधिक चलने व शहर में जाम के कारण भी इस पर असर पड़ा है, क्योंकि 31 दिसंबर को शहर का एक्यूआई 100 से नीचे था।