{"_id":"65a8b82fe1287907110f9865","slug":"gorakhpur-weather-forecast-update-today-18-january-2024-2024-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: पुरुवा ने ही छुड़वा दी लोगों की कंपकंपी, पछुआ और सताएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: पुरुवा ने ही छुड़वा दी लोगों की कंपकंपी, पछुआ और सताएगी
Thu, 18 Jan 2024 11:03 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:03 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी तक पछु हवा चलने से दिन और रात में ठंड बनी रहने के साथ कोहरा छाया रहेगा। गोरखपुर और उसके आसपास का क्षेत्र येलो जोन में है। अधिकतम तापमान है, जिसके 17 और न्यूनतम आठ डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
तेज गलन और ठंड के कारण ऊनी कपड़ा पहन कर आते जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ठंड की आफत और बढ़ने जा रही है। अभी पुरुवा हवा ने ही लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जनवरी से पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में अभी से ज्यादा गिरावट होगी। पारा और ज्यादा गिरने से रात में जमा देने वाली ठंड महसूस होगी। 22 जनवरी तक कंपकंपी छुड़वा देने वाला मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार का दिन अत्यधिक ठंड वाला रहा। हालांकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होने से ठंड ने ज्यादा नहीं सताया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिससे पूरे दिन ठंड से लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन
बुधवार को पांचवें दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से अत्यधिक ठंड बनी रही। हालांकि रात में और सुबह कोहरा कम रहा। 600 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिसके चलते रात में ठंड से कुछ राहत है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, कानपुर से मिलने आई गोरखपुर; किशोरी से जंगल में दुष्कर्म
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार तक रात में ठंड और कोहरा से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। इसके पीछे इन दिनों चल रही पुरुवा हवा बताया है। 19 जनवरी से पछुआ हवा चलने से फिर न्यूनतम तापमान गिरने का अनुमान है। दिन के साथ रात में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के साथ कोहरा छाया रह सकता है।