फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather condition Rain increases coolness

गोरखपुर मौसम का हाल: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, आज भी पड़ेंगी फुहारें

Thu, 05 Oct 2023 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Oct 2023 12:54 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 80 प्रतिशत और शाम को 5.30 बजे 87 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Gorakhpur weather condition Rain increases coolness
गोरखपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे विजय चौराहा, रेती चौक सहित अन्य जगह की सड़कें जलमग्न हो गईं। चार दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान भी अब 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान में भी कमी के साथ आर्द्रता बढ़ने से उमस खत्म हो गई है। मौसम काफी ठंडा और खुशगवार हो गया है। विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी फुहारें पड़ेंगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और बारिश होती रही। बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर करीब एक बजे से शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश में विजय चौक से अलीनगर रोड, बेतियाहाता, प्रेमचंद पार्क से ट्रांसपोर्टनगर आदि सड़कें जलमग्न हो गईं। रविवार से बुधवार तक करीब 20 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 80 प्रतिशत और शाम को 5.30 बजे 87 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेटा बचके...स्लैब टूटा है, कहीं गिर न जाओ

बारिश के चलते सिविल लाइंस में एचपी स्कूल के सामने वाली सड़क पर डेढ़ फीट तक पानी लग गया। स्कूल छूटते ही बच्चों को मौज-मस्ती की सूझी और पानी में छपाक-छपाक करने लगे। वहीं, मम्मी-पापा की चिंता थी कि कहीं बच्चे बीमार न हो जाएं। कुछ अभिभावक बच्चों को गोद में लेकर किसी तरह निकले। जबकि, बहुत सारे बच्चे और मम्मी-पापा सड़क के किनारे बने नाले पर रखे स्लैब से जाने लगे।

इसी बीच एक स्लैब टूटा था, देखते ही बुद्धनगर के विवेक चिल्ला उठे। अरे, बेट बचके, कहीं स्लैब में न गिर जाओ।दरअसल, सिविल लाइंस में चार-पांच कान्वेंट स्कूल हैं। सबकी छुट्टियां करीब एक ही समय पर होती हैं। नगर निगम की ओर से बनाई गई सड़क के किनारे नाला में पानी बहाव के लिए व्यवस्था ही नहीं की गई। जब भी बारिश होती है पानी जमा हो जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed