{"_id":"6188d63a63e6ba5ccb5cfdb8","slug":"gorakhpur-weather-cold-now-started-warm-clothes-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला: ठंड ने दी दस्तक, निकल गए गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला: ठंड ने दी दस्तक, निकल गए गर्म कपड़े
Mon, 08 Nov 2021 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:18 PM IST
सार
शहर में सड़कों पर लोग स्वेटर पहने हुए नजर आने लगे। वहीं दुकानें भी गर्म कपड़ों से सज गईं हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 15.0 डिग्री तक पहुंचा।
विज्ञापन
गर्म कपड़े खरीदती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड ने दस्तक दे दी है। ज्यादातर घरों में गर्म कपड़े निकल गए हैं। वहीं सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने हुए नजर आने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 15.0 डिग्री तक जा पहुंचा। छठ पूजा तक तापमान के और नीचे तक जाने के आसार हैं। इसके मद्देनजर दुकानों और सड़क किनारे भी गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है।
रविवार को मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। हवा में काफी ज्यादा नमी होने के साथ पुरवा हवा चलने की वजह से आकाश में सुबह से ही कोहरा छा गया। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई। पूरे दिन सिहरन महसूस होती रही। वहीं शाम को ठंड ने एहसास दिलाना शुरू कर दिया।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से उसका आउटफ्लो गुजरात, मध्य मध्यप्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। इसकी वजह से आकाश में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में अब भी प्रदूषण विद्यमान है। इसवजह से पूरे दिन सूरज की तपिश हल्की रही और ठंड का एहसास होता रहा।
विज्ञापन
एक सप्ताह में ये यूं लुढ़का पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
02 नंवबर 29.4 18.6
03 नवंबर 28.7 16.7
04 नवंबर 28.8 16.4
05 नवंबर 28.9 16.2
06 नवंबर 28.2 16.5
07 नवंबर 28.1 15.0
तापमान डिग्री सेंटीग्रेड में
नवंबर का सामान्य तापमान
अधिकतम तापमान- 29.9
न्यूनतम तापमान- 14.9