{"_id":"649c2ba51e99687dd20cea43","slug":"gorakhpur-weather-change-monsoon-knocks-in-gorakhpur-chances-of-rain-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Wed, 28 Jun 2023 06:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:20 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आमतौर पर पूर्वांचल में 19-20 जून तक मानसून की आमद हो जाती है। इस बार मानसून करीब सात दिन देर से आया है। मानसूनी हवाएं पूर्वांचल तक पहुंच गई हैं। इन हवाओं के साथ गहरे काले बादल भी पूर्वी यूपी का रुख कर चुके हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। तेज बारिश और मानसूनी हवा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों से लोग तीखी धूप की वजह से उमस भरी गर्मी से परेशानी उठा रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार रात शहर के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को दिन में आकाश में बादल छाए रहे। गोरखपुर और बस्ती मंडल के कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड ने दी चेतावनी: गोरखपुर शहर में संकट खड़ा कर रहा भूगर्भ जल दोहन, 122 होटलों को नोटिस
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आमतौर पर पूर्वांचल में 19-20 जून तक मानसून की आमद हो जाती है। इस बार मानसून करीब सात दिन देर से आया है। मानसूनी हवाएं पूर्वांचल तक पहुंच गई हैं। इन हवाओं के साथ गहरे काले बादल भी पूर्वी यूपी का रुख कर चुके हैं। अगले दो दिनों में और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन