{"_id":"60df19a08ebc3ef40b55474a","slug":"gorakhpur-weather-change-due-to-heavy-cloud","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बदला मौसम का मिजाज, दो दिन और छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बदला मौसम का मिजाज, दो दिन और छाए रहेंगे बादल
Fri, 02 Jul 2021 07:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:20 PM IST
सार
इसकी वजह से तापमान भी लुढ़क गया और लोगों ने राहत भरी सांस ली। अगले दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में लगातार उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। सूरज भी नहीं निकला। इसकी वजह से तापमान भी लुढ़क गया और लोगों ने राहत भरी सांस ली। अगले दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। गोरखपुर समेत आसपास के इलाके में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह से आकाश में बादल छा गए। दिन चढ़ने के बावजूद भी आकाश में बादलों ने डेरा डाले रखा। दरअसल, पूर्वी उत्तर-प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के ऊपर एक सिस्टम बनने से ट्रफ लाइन बिहार, झारखंड, उत्तरी बंगाल होते हुए असम तक जा रही है। इसकी वजह से शुक्रवार को गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया। पूर्वाचल में कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई।
विज्ञापन
इस सिस्टम की वजह से शनिवार, रविवार और सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को दो से तीन मिलीमीटर बारिश हो सकती है, लेकिन रविवार को 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।