{"_id":"60d6aed09dbabf5fab3504db","slug":"gorakhpur-weather-change-dark-clouds-in-sky-light-rain-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम अपडेट: आसमान में छाए काले बादल, दिन में छाया अंधेरा, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम अपडेट: आसमान में छाए काले बादल, दिन में छाया अंधेरा, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना
Sat, 26 Jun 2021 10:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:11 AM IST
सार
पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, बंगाल तक जा रही ट्रफ लाइन
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में फिलहाल बारिश से राहत की संभावना नहीं है। शनिवार ही नहीं अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे और गोरखपुर समेत आसपास के 60 प्रतिशत से ज्यादा इलाकों में रुक रुककर बारिश हो सकती है।
शनिवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। सूरज दिखा तो जरूर, लेकिन अपनी गर्मी का कोई एहसास नहीं दिला सका।
दरअसल शुक्रवार को पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया। जो ट्रफ लाइन की शक्ल में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल उड़ीसा तक जा रही है। सिस्टम मजबूत होने की वजह से इसके कुछ दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि शुक्रवार को बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं के बना सिस्टम और राजस्थान से पूर्वी उत्तरप्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही ट्रफ लाइन कमजोर हो गई, लेकिन पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया। इसकी वजह से अगले दो से तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।