फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather change dark clouds in sky light rain in Gorakhpur

गोरखपुर मौसम अपडेट: आसमान में छाए काले बादल, दिन में छाया अंधेरा, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना

Sat, 26 Jun 2021 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 10:11 AM IST
सार

पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, बंगाल तक जा रही ट्रफ लाइन

विज्ञापन
Gorakhpur weather change dark clouds in sky light rain in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में फिलहाल बारिश से राहत की संभावना नहीं है। शनिवार ही नहीं अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे और गोरखपुर समेत आसपास के 60 प्रतिशत से ज्यादा इलाकों में रुक रुककर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। सूरज दिखा तो जरूर, लेकिन अपनी गर्मी का कोई एहसास नहीं दिला सका। 

दरअसल शुक्रवार को पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया। जो ट्रफ लाइन की शक्ल में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल उड़ीसा तक जा रही है। सिस्टम मजबूत होने की वजह से इसके कुछ दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि शुक्रवार को बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं के बना सिस्टम और राजस्थान से पूर्वी उत्तरप्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही ट्रफ लाइन कमजोर हो गई, लेकिन पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया। इसकी वजह से अगले दो से तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed