{"_id":"6492a02437171e1d4901e4d4","slug":"gorakhpur-weather-change-after-light-rain-people-got-relief-from-scorching-heat-2023-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: लू से छुटकारा, पांच डिग्री गिरा पारा, सुबह बूंदाबांदी और रात में हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: लू से छुटकारा, पांच डिग्री गिरा पारा, सुबह बूंदाबांदी और रात में हल्की बारिश
Wed, 21 Jun 2023 12:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:35 PM IST
सार
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में ही दिन के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
गोरखपुर में देर रात हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में लगातार गर्मी और लू से परेशान लोगों को मंगलवार की सुबह राहत मिली। कुछ इलाकों में सुबह बूंदाबांदी हुई और रात करीब 11: 30 बजे हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। करीब 14 दिनों बाद पारा पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। हल्की हवाएं राहत पहुंचाएंगी। इस बारिश के तीन से चार दिनों तक होने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों की नींद टूटी, खुशनुमा मौसम को देखकर अचरज में पड़ गए। सूबह तीखी धूप की जगह आसमान में बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं हल्की फुहारें भी पड़ीं। अचानक मौसम में बदलाव से लू के थपेड़ों से परेशान लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शाम से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे और रात में हल्की बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में ही दिन के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 20 लोगों की गर्मी से मौत की आशंका, उल्टी-दस्त के 403 मरीज भर्ती

दस साल बाद पड़ी इतनी भयानक गर्मी
इस साल की गर्मी से पिछले दस सालों को रिकॉर्ड टूट गया। इस वर्ष लगातार 14 दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसके पहले वर्ष 2012 में इतना ज्यादा दिन तक हीट वेब रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जून में लगातार 14 दिन तक हिट वेब रहा है। यही वजह है कि लू और गर्म मौसम लोगों के लिए जानलेवा बन गया। इसके पहले वर्ष 2012 में 17 दिन हीट वेब चला था। उस वर्ष भी आसमान से अंगारे बरस रहे थे और दिन व रात में धरती तपने लगी थी।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव
इस बार जून में दिन के साथ रात भी बेहद गर्म थी। पिछले चार दिनों से रात का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ था। वर्ष 1998 के बाद पहली बार जून में चार दिनों तक रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।
इस बार रात भी हुई है गर्म
इस बार दिन के साथ रात में भी पारा तेजी से चढ़ा है। इस महीने में दो बार ऐसा हुआ कि रात का तापमान 31 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।