फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather became pleasant after heavy rain

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला

Mon, 23 May 2022 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 12:04 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके रविवार को गोरखपुर पहुंचने की संभावना थी, लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने से करीब चार घंटे पहुंचे ही गोरखपुर पहुंच गया।

विज्ञापन
Gorakhpur weather became pleasant after heavy rain
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गोरखपुर पहुंचने से शनिवार रात झमाझम बारिश हुई। करीब आधे की बारिश की वजह से अधिकतम तापमान तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया। वहीं रविवार और सोमवार आसमान में बादल छाने से लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके रविवार को गोरखपुर पहुंचने की संभावना थी, लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने से करीब चार घंटे पहुंचे ही गोरखपुर पहुंच गया। इस वजह से शनिवार देर रात बारिश हुई। सोमवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन


बताया कि जम्मू कश्मीर में 22 मई को भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से 24 और 25 मई को भी बारिश हो सकती है।

उधर, शनिवार आधी रात के बाद बारिश से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 19.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य न्यूनतम तापमान से पांच डिग्री कम रहा। रविवार सुबह भी हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed