{"_id":"628b2b0f4f5f5b6cb1133f6c","slug":"gorakhpur-weather-became-pleasant-after-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला
Mon, 23 May 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 May 2022 12:04 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके रविवार को गोरखपुर पहुंचने की संभावना थी, लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने से करीब चार घंटे पहुंचे ही गोरखपुर पहुंच गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गोरखपुर पहुंचने से शनिवार रात झमाझम बारिश हुई। करीब आधे की बारिश की वजह से अधिकतम तापमान तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया। वहीं रविवार और सोमवार आसमान में बादल छाने से लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके रविवार को गोरखपुर पहुंचने की संभावना थी, लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने से करीब चार घंटे पहुंचे ही गोरखपुर पहुंच गया। इस वजह से शनिवार देर रात बारिश हुई। सोमवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं।
बताया कि जम्मू कश्मीर में 22 मई को भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से 24 और 25 मई को भी बारिश हो सकती है।
उधर, शनिवार आधी रात के बाद बारिश से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 19.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य न्यूनतम तापमान से पांच डिग्री कम रहा। रविवार सुबह भी हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।