{"_id":"61f8ca48bd57c460bd800cc2","slug":"gorakhpur-weather-after-cold-morning-sun-gave-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम: ठंडी सुबह के बाद सूरज ने दी राहत, अभी बरकरार रहेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम: ठंडी सुबह के बाद सूरज ने दी राहत, अभी बरकरार रहेगी ठंड
Tue, 01 Feb 2022 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:21 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक ठंड ऐसे ही बरकरार रहेगी। हालांकि बुधवार को सुबह में कोहरा जल्द ही छंट जाएगा और आकाश के साफ होने से सूरज भी निकलेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बाद दोपहर में निकले सूरज ने थोड़ी राहत दी। हालांकि, दिन का तापमान भी सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा। इस वजह से पूरे दिन ठंड महसूस होती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी ठंड बरकरार रहेगी और इस सप्ताह बारिश की भी आशंका है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 6 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से काफी ज्यादा गलन भी महसूस हुई। वहीं सोमवार दोपहर बाद सूरज निकलने से थोड़ी सी राहत महसूस हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास ही चढ़ सका।
विज्ञापन
सूरज निकलने की वजह से बाजारों में थोड़ी चहल पहल भी नजर आई। शाम ढलने के साथ ही फिर से गलन बढ़ती चली गई। चौराहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड को दूर भगाने का प्रयास करते हुए नजर आए। वहीं अधिकांश लोगों ने अपने घर का रुख किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस सप्ताह बारिश होगी, जिसकी वजह से दिन में गलन थोड़ी और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक ठंड ऐसे ही बरकरार रहेगी। हालांकि बुधवार को सुबह में कोहरा जल्द ही छंट जाएगा और आकाश के साफ होने से सूरज भी निकलेगा। एक फरवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से तीन फरवरी से गोरखपुर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।
तीन फरवरी की शाम या फिर चार फरवरी को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसकी वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।