फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Varanasi Fourlane work to be completed in December

एनएचएआई का दावा: गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का दिसंबर तक पूरा होगा कार्य

Sat, 15 May 2021 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 11:58 AM IST
सार

130 में से 87 किलोमीटर सड़क पूरी तरह तैयार, घाघरा नदी पर बनने वाले ब्रिज के एक तरफ का हिस्सा दिसंबर तक हो जाएगा चालू

विज्ञापन
Gorakhpur-Varanasi Fourlane work to be completed in December
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएचएआई के गोरखपुर डिवीजन के अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी मार्ग का 131 किलोमीटर हिस्सा आता है। इसका कार्य पूरा करने की समयसीमा अब दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। एनएचएआई के अधिकारी का दावा है कि वर्तमान में 87 किलोमीटर फोरलेन तैयार है। इस फोरलेन के एक तरफ की सड़क को मार्च तक तैयार होना था पर कोरोना के कारण पूरा नहीं हो पाया। अब काम जून तक पूरा होगा।
विज्ञापन


उधर, अंडरपास व आमी क्षेत्र में बन रहे पुल व सड़क के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। गोरखपुर-बड़हलगंज के बीच 60 किलोमीटर की दूरी में 9 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य बाईपास का भी निर्माण हो रहा है। बड़हलगंज में घाघरा नदी पर एक पुल का निर्माण भी हो रहा है।
विज्ञापन


आमी नदी क्षेत्र में कई पुल बन रहे हैं। मुख्य पुल का काम अंतिम दौर में है। मानसून आने के पहले यहां पर पुल व सड़क का काम पूरा करना है। बाघागाड़ा से कसिहार तक टू लेन का काम पूरा है। कुछ जगह फोरलेन भी तैयार है। दूसरी तरफ कौड़ीराम बाईपास का कुछ हिस्सा छोड़ दें तो वह पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़हलगंज-दोहरीघाट बाईपास का काम अंतिम दौर में है। घाघरा नदी पर बनने वाले ब्रिज के एक तरफ का हिस्सा दिसंबर तक चालू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार मऊ जनपद में घोसी बाईपास का काम भी अंतिम दौर में है, यहां केवल 300 मीटर काम बाकी है।


एनएचएआई परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी ने कहा कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के टू लेन का काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। यह काम मार्च तक पूरा होना था पर कोरोना के कारण विलंब हुआ। जनपद में गोरखपुर से बड़हलगंज तक 9 अंडरपास बनने हैं, उसमें से छह का काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। फोरलेन का पूरा काम दिसंबर तक हो जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed